एक ही परिवार के चार लोगों को करंट लगा:समस्तीपुर में चापाकल पर पानी लेते समय हादसा; महिला की मौत, 3 झुलसे।
करंट से झुलसे लोगों का सदर अस्पताल में जारी उपचार। करंट से झुलसे लोगों का सदर अस्पताल में जारी उपचार। समस्तीपुर में चापाकल पर पानी लेने के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों को करंट लग गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला के बच्चे समेत तीन लोग झुलस गए हैं।मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह बोरिया वार्ड-13 मोहल्ला का है। बच्चों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि, दो लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान गांव के वेद प्रकाश की पत्नी विंदुला देवी के रूप में की गई है। जबकि इस घटना में मृतक के बेटे देव प्रकाश, उनकी बहन श्वेत प्रकाश, और श्वेता का बेटा 6 महीना का बच्चा झुलस गया है। जिनका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में मृतक महिला के चचेरे देवर चंदू कुमार सिंह ने बताया कि उनकी भाभी बिंदुला देवी सुबह घर के चापा कल पर पानी लेने के लिए गई थी ।
चापाकल के पास ही मोटर लगा हुआ है, जिसका अर्थिंग भी चापाकल से जुड़ा है। जैसे ही उन्होंने चापाकल से पानी लेना शुरू किया कि उन्हें करंट लग गया। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। 6 महीने के बच्चे को भी लगा करंट यह देखकर उनका बेटा वेद प्रकाश उन्हें बचाने के लिए दौड़ा उन्हें उठाने का प्रयास किया कि उसे भी करंट का जोड़ का झटका लगा और वह दूर फेंका गया।
यह देखकर देव प्रकाश की बहन श्वेता प्रकाश अपने गोद में 6 महीने के बच्चे लेकर दौड़ी तो उसे भी करंट का जोड़ का झटका लगा। बाद में हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी और मेन स्विच से बिजली काटी गई। तब जाकर सभी को उठाया और तत्काल सभी को विभूतिपुर पीएससी लाया, जहां डॉक्टर ने बिंदुला देवी को मृत घोषित कर दिया । एक परिवार के 4 लोगों को करंट लगा है।
एक परिवार के 4 लोगों को करंट लगा है। करंट से झुलसे वेद प्रकाश उसकी बहन श्वेता और उसके भांजा को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। हालांकि श्वेता के बेटे का इलाज विभूतिपुर के ही निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि, देव और उसकी बहन श्वेता को सदर अस्पताल लाया गया है, जहां श्वेता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि वेद प्रकाश खतरे से बाहर बताए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि करंट लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलसे थे। जिसमें से एक महिला की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
