बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी फेरबदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पत्नी के साथ थामेंगे BJP का हाथ, चुनाव से पहले ‘बड़का खेला।
पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि थामेंगे बीजेपी का हाथ
इस समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के कद्दावर नेता नागमणि अपनी पत्नी सुचित्रा सिन्हा के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। नागमणि का बिहार की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है और ओबीसी समुदाय में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि उनका बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक लाभ साबित होगा।
चुनाव से पहले बड़का खेला
इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम पूर्व IPS आनंद मिश्रा का है, जिन्हें “असम का सिंघम” कहा जाता है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उन्हें बक्सर से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है।
बीजेपी होगी मजबूत
बीजेपी के लिए यह मिलन समारोह न सिर्फ जनाधार बढ़ाने वाला है, बल्कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति को भी नई धार देगा। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में होने वाला यह कार्यक्रम बिहार में पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
