Featured

समस्तीपुर में नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ का शुभारंभ।

समस्तीपुर के श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 1008 कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं।

मंदिर परिसर से मारवाड़ी बाजार, स्टेशन चौक, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, गोला रोड होते हुए पिपलेश्वर घाट पर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। कलश में दल भरने के बाद वापस मंदिर परिसर लौट गए। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।
भजन संध्या और जागरण भी होगा

आचार्य संजय अग्रवाल ने बताया कि महायज्ञ में वाराणसी से पंडित डॉक्टर नरेंद्र सिंह शास्त्री और उनके सहयोगियों को बुलाया गया है। 9 दिनों तक प्रतिदिन पूजन के साथ सार्वजनिक रूप से हवन और दुर्गा सप्तमी का पाठ होगा। इसके अलावा भजन संध्या, जागरण भी किया जाएगा। हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। 5 जुलाई को समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *