Featured

मधुबनी मे सामाजिक​ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लेट्स इंस्पायर बिहार मधुबनी अध्याय की कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक पोल स्टार स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोल स्टार स्कूल के निदेशक एवं संगठन के मुख्य समन्वयक डॉ. कैलाश भारद्वाज ने की। इस मौके पर जिला प्रभारी राजू झा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन जिले में निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और आगामी महीनों में इसका विस्तार और तेज़ी से किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से वर्ष 2025 के अंत तक कई जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया।

 

इनमें प्रमुख रूप से रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, यातायात नियमों पर जनचेतना कार्यक्रम, सेनेटरी पैड वितरण व अन्य सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं। सभी कार्यक्रमों को जून से लेकर दिसंबर 2025 तक चरणबद्ध रूप से संपन्न कराने की योजना बनाई गई है। बैठक में सुभाष झा, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, सुनीता गुप्ता, काजोल पूर्वे, पिंकी भारद्वाज, रीना सर्राफ, डॉ. शामरीन खान, डॉ. काशिफ नदीम सिद्दीकी, कृष्णा राय, प्रभात झा, अतुल कुमार, प्रकाश मंडल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *