Featured

बिहार के इतने प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम बनाएगी नीतीश सरकार, ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आएंगे बेहतरीन खेल प्रतिभाएं।

खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव ने आज सभी जिला एवं विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य में खेल आधारभूत संरचना के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

3134 खेल मैदान बनकर तैयार

राज्य के 4976 पंचायतों में प्रस्तावित 5733 पंचायत स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिनमें से 3134 खेल मैदान अब तक तैयार हो चुके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

252 प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम  तैयार

खेल विभाग द्वारा 252 प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 122 स्टेडियम निर्माण के अंतिम चरण में हैं। हाल ही में 61 नए प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी अनुमानित लागत 123 करोड़ रुपये है।

 

इसके अलावा, 13 जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 25 जिलों में पहले से ही अत्याधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला उपलब्ध हैं, जिनमें वातानुकूलित बैठक कक्ष, आधुनिक व्यायाम उपकरण, आरओ जल प्रणाली और जनरेटर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभाग की प्राथमिकता राज्य में विकसित खेल आधारभूत संरचना को सक्रिय करना है, ताकि नागरिकों, खिलाड़ियों और छात्रों को पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेल सुविधाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। खेल विभाग राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और खेल सुविधाओं के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कहां हैं कितने मैदान – कुछ पंचायत स्तर खेल मैदानों की सूची:

मुजफ्फरपुर – 115

गया जी – 106

पश्चिम चम्पारण – 105

मधुबनी – 198

भोजपुर – 101

दरभंगा – 105

रोहतास – 128

पूर्णिया – 118

बांका – 123

पूर्वी चम्पारण – 240

गपालगंज – 101

नवादा – 132

नालंदा –  75

कटिहार – 80

अररिया – 92

सीवान – 93

कैमूर – 95

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *