Featuredदरभंगा

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ये कंपनी दरभंगा में करेगी बहाली।

दरभंगा: नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 26 दिसम्बर 2023 (मंगलवार) को आईटीआई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में BSS MICRO FINANCE.LTD द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में कुल -100 रिक्तियों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा मैट्रिक एवं आई.टी.आई डिग्रीधारी सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा फाइनेंस सेक्टर में टीसीओ के पद पर अभ्यर्थियों का चयन के उपरान्त प्रतिमाह 12,200 रुपये प्रति महीना के साथ-साथ इंसेंटिव,पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, ईंधन भत्ता एवं रहने के लिए मुफ्त आवास दिया जाएगा। अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बिहार के सभी जिला में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *