Featured

ट्रक की टक्कर से 14 साल के बच्चे की मौत:मधुबनी में सड़क पार करते समय गाड़ी ने रौंदा।

मधुबनी में 14 वर्षीय किशोर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गईं है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर सिजोलिया गांव के पास हुई है। मृतक 14 वर्षीय रौशन कुमार को सुबह में ट्रक ने कुचल दिया। सड़क पार करते समय हुई इस घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

मृतक सिजोलिया गांव निवासी राज कुमार मलिक का बेटा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग की। जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

चार घंटे बाद खुला जाम

फुलपरास थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मुआवजा दिलाने और दोषी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब चार घंटे से चल रहा जाम खुला।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर ट्रकों की तेज रफ्तार से अक्सर हादसे होते हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *