Featured

11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया मजदूर:करंट लगने से झुलसा 30 वर्षीय चमरू, मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर।

सहरसा में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह घटना के पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव में शनिवार की शाम की है।

करंट की चपेट में आकर झुलसा मजदूर

जानकारी के अनुसार, जम्हरा गांव वार्ड 5 के निवासी चमरू सादा (30) गांव के पास मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गए। हादसे में चमरू बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार किया। इस दौरान घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया।

घायल मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने चमरू की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

परिजनों का कहना है कि चमरू के मजदूरी से ही पूरा परिवार का भरण पोषण होता है। इधर परिवार वाले चमरू सादा के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। सभी ईश्वर से जल्द उनके ठीक होने का दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *