Featured

बिहार  : बिहार जा रही बस पलामू में पलटी; 24 यात्री घायल:छत्तीसगढ़ से आरा जा रही थी बस, नींद में था बस चालक, हादसे के बाद फरार

छत्तीसगढ़ से आरा जा रही थी बस, नींद में था बस चालक, हादसे के बाद फरार

 

बिहार जा रही बस पलामू में पलटी; 24 यात्री घायल छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बिहार के आरा जा रही यात्री बस अहले सुबह 4:30 बजे पलामू जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नेशनल हाईवे 139 पर हरिहरगंज के सुल्तानी गांव में शिवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप के सामने बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हुए। जिनमें से 6 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

नींद में था बस चालक बस में करीब 60 यात्री सवार थे। यात्रियों का कहना है कि बस कई किलोमीटर से अनियंत्रित होकर कभी दाएं तो कभी बाएं चल रही थी। ड्राइवर नींद में गाड़ी चला रहा था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों ने घायलों को 108 एंबुलेंस और कंपनी की एंबुलेंस से हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कंचन देवी, सुमित्रा देवी, तैमून निशा, प्रेम कुमार, भरत कुमार और रमवती देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

बिहार के रहने वाले अधिकांश अधिकतर घायल बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं, जिनमें आरा, रोहतास और भोजपुर जिले के यात्री शामिल हैं। हरिहरगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *