Featured

मधुबनी  :  मधुबनी में 3 राउंड फायरिंग:बुजुर्ग को पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में DMCH रेफर

बुजुर्ग को पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में DMCH रेफर
मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के कोठा टोल में अपराधियों ने बुजुर्ग वितो यादव को गोली मार दी। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई है। घटना बुधवार दोपहर की है, जब वितो यादव(65) अपने गांव में थे। बताया जा रहा है कि वह एक युवक को समझा रहे थे, तभी युवक ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली बुजुर्ग के पैर में लग गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने जख्मी को रहिका अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल(DMCH) रेफर कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह गोलीबारी आपसी और जमीनी विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ग्रामीणों के मुताबिक, वितो यादव और आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है और दावा किया है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। वहीं, जख्मी के परिजन आक्रोशित हैं और पुलिस उन्हें समझाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *