Friday, June 26, 2026
Homeसमस्तीपुर  :  कर्पूरी जयंती समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़:समस्तीपुर में कर्पूरी...

समस्तीपुर  :  कर्पूरी जयंती समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़:समस्तीपुर में कर्पूरी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा- कर्पूरी ठाकुर लोगों के जननायक

- Advertisement -

समस्तीपुर में भारत रत्न जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती के मौके पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को पहुंचे हैं। उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य राज मंत्री नित्यानंद राय, स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं।

- Advertisement -

उपराष्ट्रपति ने करपुरीग्राम जिला स्मृति भवन में कर्पूरी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और धर्म प्रार्थना में शामिल हुए। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने अंग वस्त्र लेकर, पुस्तक वॉइस आफ द वॉइसलेस भेंट की।

- Advertisement -

उनको कीर्तिमान प्राप्त है

- Advertisement -

जगदीप धनखड़ इसके बाद चरण कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय परिसर में आयोजित कर्पूरी परिचर्चा में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पूरा जीवन जनता के लिए समर्पित रहा। वो लोगों के लिए जननायक हैं। विधानसभा चुनाव में उनको कीर्तिमान प्राप्त है। हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपना जीवन समाज के आसरे पर रहने वाले लोगों के लिए समर्पित किया।

आगे कहा कि आज तक बिहार में उतना विकास नहीं किया जितना विकास पिछले 10 सालों में हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की बड़ाई की। कहा कि वर्ष 1947 में जब भारत आजादी का शताब्दी दिवस समारोह मना रहा होगा, उस समय भारत विकसित देश बनेगा और उसका नंबर एक होगा और गुरु के रूप में भी जाना जाएगा। भारत तेजी से विकास कर रहा है।

कहा कि विकसित भारत एक सपना नहीं है, ये निश्चित होगा। 2047 में भारत आजादी की शताब्दी मना रहा होगा तब वह विकसित राष्ट्र होगा। भारत विश्वगुरु होगा। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि आज आपलोगों के लिए सकारात्मक वातावरण है। सरकारी योजनाएं, नीतियां आपके पक्ष में हैं। धन की कोई कमी नहीं है। युवा अपनी आकांक्षा को पूरी कर सकते हैं। दुनिया भारत की ओर ही देख रही है।

रुद्राक्ष और चंदन के पेड़ लगाएंगे

उपराष्ट्रपति ने रुद्राक्ष और चंदन के पेड़ लगाएंगे। साथ ही वह कर्पूरी ठाकुर की वैसी ही झोपड़ी का जायजा लिया, जिस तरह की झोपड़ी में कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन व्यतीत हुआ था। इस झोपड़ी को कर्पूरी ठाकुर की याद में उनकी बेटी ने निर्माण कराया है।

वहीं, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पहुंचने पर उनका स्वागत किया है।

झोपड़ी कर्पूरी ठाकुर की स्मृतियों से जुड़ी

बता दें कि इस जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए कर्पूरी ठाकुर की उस‌ झोपड़ी को पुनः वैसा ही लुक दिया गया है, जैसी झोपड़ी में कर्पूरी ठाकुर ने अपना जीवन गुजारा था।

इस झोपड़ी में वैसे ही खाट रखी गई है। जैसी खाट कर्पूरी ठाकुर सोया करते थे। झोपड़ी में सिलबट्टा, आटा पीसने वाला जातां, मिट्टी के चूल्हे बनाए गए हैं। जिस समय वह झोपड़ी में रहते थे बिजली की व्यवस्था उतनी अच्छी नहीं थी तो घर के अंदर रोशनी के लिए लालटेन के साथ ही ढिबरी भी रखी गई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular