Featured

बिहार  :  बाहुबली अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर सोनू समेत 2 गिरफ्तार

बाहुबली अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर सोनू समेत 2 गिरफ्तार
बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। गैंगस्टर सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
भारत

बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के सिलसिले में पुलिस ने सोनू समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी पटना ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। बुधवार, 23 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में सोनू सिंह को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया है।

गैंगस्टर सोनू और रोशन गिरफ्तार-SSP
पूर्व विधायक अनंत सिंह से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर पटना SSP अवकाश कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिफ्तार किया गया है। सोनू और रोशन को गिरफ्तार किया गया है। केस के सिलसिले में अब छापेमारी चल रही है।

किसने की थी अनंत सिंह पर ?
बुधवार, 23 जनवरी को बाहुबली अनंत सिंह मोकामा के हेमजा गांव में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। इस बीच पूर्व विधायक के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच फायरिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से करीब 60 राउंड से ज्यादा गोलियां चली । गोलियां चलने के दौरान अनंत सिंह अपने समर्थकों से बस चंद कदम की दूरी पर थे। घटना में वो बाल- बाल बच गए थे। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया था। इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
वहीं, RJD नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना को लेकर नीतीश सरकार को घेरते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था। तेजस्वी ने कहा था, पटना के ठीक पास गोलियां चलीं और गोलियां चलाने वाले लोग इंटरव्यू दे रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि सरकार और मुख्यमंत्री किस तरह से अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। हमारी सरकार आएगी तो हम दिखाएंगे कि कानून व्यवस्था कैसे ठीक की जाती है। जंगलराज जंगलराज कहने वाले अब अपने राज्य में देखें कि क्या हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *