Featured

बेगूसराय : पेट चीरकर ईंट-पत्थर भरा, पानी भरे गड्ढे में फेंका शव:14 दिनों से गायब महिला की मिली न्यूड बॉडी; पति बोला-पड़ोसी दंपती ने मार डाला

बेगूसराय में 14 दिनों से लापता महिला का शव पानी भरे गड्ढे में मिला है। शव को एक बोरे में डालकर फेंका गया था। शनिवार शाम घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोगों को बदबू आई, तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान एक बोरे में महिला की लाश मिली। शव को बोरे से निकला गया तो पता चला कि उसके पेट को चीरकर ईंट-पत्थर भरा गया था।

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर दियारा की है। महिला की पहचान सीतारामपुर गांव के रहने वाले जंगी महतो की पत्नी सीता देवी (35) के रूप में की गई है। शव काफी सड़ी-गली हालत में था। इसके कारण सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को रविवार सुबह डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया।

मृतका के पति का आरोप है कि ‘पंचायत में थूक चटवाने से खफा पड़ोसी महिला ने अपने पति के साथ मिलकर मेरी पत्नी की हत्या की है।’

जांच पड़ताल के दौरान जानकारी लेती पुलिस।
9 दिसंबर से गायब थी महिला

मृतका के पति जंगी महतो ने बताया कि ‘हमारी पत्नी सीता देवी 9 दिसंबर की शाम 4 बच्चों को छोड़कर घर से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। जब मैं काम खत्म करने के बाद रात करीब 9 बजे घर लौटे, तो देखा कि बच्चे घर में रो रहे थे।

मैंने पूछा तो उन्होंने बताया कि काफी देर से मां घर नहीं लौटी है। इसके बाद काफी खोजबीन की, लेकिन सीता का कुछ पता नहीं चला। 10 दिसंबर को मटिहानी थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज करवाया। इस बीच शनिवार शाम को घर से करीब 1 किलोमीटर दूर पानी भरे गड्ढे से बोरा में बंद महिला की क्षत-विक्षत लाश बरामद की। जब मैंने लाश देखा तो उसकी पहचान की।’

घटना की जानकारी देते मृतका सीता देवी के ससुर।
पेट फटा था, शरीर के कई चोट के निशान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की मदद से लाश को निकलवाया। इसके बाद बोरा खोला गया तो अंदर महिला का न्यूड बॉडी थी, पेट चीरा हुआ था, जिसके अंदर ईंट-पत्थर भरे गए थे। महिला के बॉडी के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।

मृतका का पति बोला- पंचायत में चटवाया था थूक, पड़ोसी दंपती ने लिया बदला

मृतका के पति जंगी महतो ने बताया कि ‘पड़ोसी शंकर मिस्त्री और उसकी पत्नी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। इसका कारण है शंकर मिस्त्री और मेरी पत्नी सीता के बीच अवैध संबंध का आरोप शंकर की पत्नी ने पहले लगाया था। इसकी जानकारी मुझे मिली तो मैंने अपनी पत्नी की पिटाई की थी। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें शंकर की पत्नी मेरी पत्नी के अवैध संबंध को साबित नहीं कर पाई थी। इसके बाद पंचायत ने फैसला सुनाते हुए मेरी पत्नी को कहा था कि तुम जमीन पर थूको। इसके बाद शंकर की पत्नी को इसे चाटने के लिए कहा गया था। इससे नाराज होकर शंकर और उसकी पत्नी ने बदला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *