Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर में सड़क हादसों में दो की मौ’त; एक सब्जी लेकर लौट रहा था वहीं दूसरा अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना मुसरीघरारी और मोहनपुर थाना क्षेत्र में घटी। दोनों शव को पुलिस ने जब्त‌ कर गुरुवार की रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया गया कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव के रहने वाले अखिलेश महतो शाम में सब्जी लाने के लिए गए थे। सब्जी लेकर जब वह घर लौट रहे थे इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। इस घटना में मौके पर उनकी मौत हो गई। भतीजा सौरव कुमार ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था युवक

दूसरी घटना जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सरारी घाट पर गंगा नदी किनारे अंतिम संस्कार में शामिल होने गए। एक युवक सड़क पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक के पिता देवनाथ महतो ने बताया कि गांव में ही एक पड़ोसी की मौत हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार में जाने के लिए सभी लोग एक बस पर सवार होकर गए थे।

बस से उतरने के बाद उनका पुत्र प्रमोद सड़क पार कर रहा था इसी दौरान एक बस आ गई इसके चपेट में वह आ गया। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद में मोहनपुर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रात सदर अस्पताल भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *