समस्तीपुर : समस्तीपुर में 22 अक्टूबर को लगेगा नियोजन मेला:कौशल विकास की गुणवत्ता के लिए केंद्रों की जांच का आदेश, अधिक छात्रों के नामांकन पर जोर
कौशल विकास की गुणवत्ता के लिए केंद्रों की जांच का आदेश, अधिक छात्रों के नामांकन पर जोर
समस्तीपुर जिले में 24 अक्टूबर को होने वाले नियोजन मेला को लेकर तैयारी जोरों पर है। डीएम रोशन कुशवाहा ने कई आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस नियोजन मेला में पहुंचे और वह रोजगार पा सकें। यह निर्देश बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को दी।
नियोजन मेला शहर के मोहनपुर रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल में होगा। डीएम रोशन कुशवाहा ने नियोजन के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन की समीक्षा की गई। कौशल प्रबंधकों को आदेश दिया गया कि कौशल विकास की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए केन्द्रों की जांच करें।
जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के प्रबंधक और पदाधिकारी को आदेश दिया गया कि कौशल विकास में अधिक से अधिक छात्रों के नामांकन का प्रयास किया जाए।
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
बाल श्रम रोकने के लिए छापेमारी करें
श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि श्रमिकों के निबंधन व बाल श्रम को रोकने के लिए समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं में छापेमारी करें।
श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण शत-प्रतिशत करें।
बैठक में जिला नियोजन अधिकारी सुमित कुमार , सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई आकाश, श्रम अधीक्षक और अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
