बिहार : दिवाली से पहले ही कई जिलों का बढ़ा AQI, अगले 3 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल,
बिहार में मानसून के विदा होते ही ठंड ने दस्तक दे दिया है. कई जिलों में सुबह के समय कुहासा लगा रहता है. लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है. इसके साथ राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों के हवा के गुणवत्ता में गिरावट आई है. हवा का आईक्यू लेवल बढ़ गया है.
बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. राज्य से मानसून तो विदा हो चुका है, लेकिन ठंड बिहार में दस्तक दे चुका है. अब लोगों को हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है. बिहार के कई जिलों में सुबह के समय कुहासा लगा रहता है. वहीं, लोगों को सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहने की जरूरत महसूस होने लगी है. राज्य में ठंड आने के साथ ही राजधानी पटना समेत कई जिलों में हवा का AQI भी बढ़ गया है. हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है. पटना के आईक्यू लेवल की बात करें तो वो 219 है. हाजीपुर का आईक्यू लेवल 259 और कटिहार का आईक्यू लेवल 206 हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक बिहार के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. पिछले 24 घंटे में बिहार का मौसम साफ रहा है, बारिश नहीं हुई है, लेकिन कई जिलों में बादल छाए थे. वहीं, बीते 24 घंटे में बिहार के तापमान की बात करें, तो अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहा और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा है. राज्य में आज आज दिन के तापमान की बात करें, तो दिन में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और रात का न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
पटना स्थित मौसम विभाग के अनुसार अनुमान लगाया गया है कि अगले 3-4 दिनों तक बिहार के तापमान और मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं आने वाला है. इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि बिहार के लोगों को जारा का अहसास दिवाली से पहले ही होने लगेगा. राज्य में दिवाली से पहले ही ठंड दस्तक दे देगी.
बता दें कि देश में ठंड का आगमन उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के माध्यम से होता है. बीते साल दिसंबर तक उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का दस्तक देश में नहीं हुआ था, जिसके वजह से ठंड की शुरुआत काफी देरी से हुई थी. वैसे अमूमन देश में पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ का आगमन समय अक्टूबर से मार्च तक होता है, लेकिन इस बार देश में 24 अक्टूबर को पहली बार पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा. जो अगले 3 दिनों तक बरकरार रहेगा. इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी. तापमान में गिरावट आने की वजह से इसका असर विभिन्न राज्यों में देखने को मिलेगा.
