Featured

सहरसा : दुर्गा पूजा को लेकर शहर में 2 जगह हॉटस्पॉट चिह्नित:सहरसा में जागरूकता के लिए 3 मंदिर में लगाए जाएंगे स्टॉल, अनुमंडल अधिकारी ने दी जानकारी

सहरसा में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसको लेकर विभाग की ओर से मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि आग लगने की घटना पर काबू पाया जा सके है। शहर में दो हॉटस्पॉट बनाए गए है। इसमें शहर के थाना चौक और एमएलटी कॉलेज पूरब बाजार शामिल है। वही कंट्रोल रूम जिला कलेक्ट्रेट को बनाया गया है।

जानकारी देते हुए अग्निशमन विभाग के अनुमंडल अधिकारी कन्हैया यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर विभाग पूरी तरह सजग है। आम लोगों के बीच मॉक ड्रिल की मदद से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि आग में होने वाले जान-माल की क्षति नहीं हो सके। दोनों हॉटस्पॉट जगहों पर एक गाड़ी के साथ फायर बिग्रेड की टीम तैनात रहेगी। वही तीन जगहों पर कैनोपी लगाया जाएगा। शहर के शंकर चौक, थाना चौक, प्रशांत सिनेमा दुर्गा मंदिर के पास अग्निशमन सुरक्षा के ख्याल से कैनोपी स्टॉल लगाया जा रहा है। इससे आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। बता दे कि अनुमंडल में 13 गाड़ियां है। जो विभिन्न थानों में मौजूद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *