Featured

सहरसा : जिला सहकारिता कार्यलय में विरोध प्रदर्शन:सहरसा में पैक्स मतदाता सूची में फर्जी तरीके से नाम जोड़ने पर गुस्सा, पदाधिकारी बोले-जांच होगी

सहरसा के सहकारिता कार्यालय में कई पंचायत के पैक्स मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनलोगों ने अधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि मामले की सुनवाई कर जांच की जाएगी।

सहकारिता विभाग द्वारा पैक्स में नए और मृत मतदाताओं के नाम को लेकर कार्य किया जा रहा है। ताकि नए मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा सके। ऐसे में सहरसा के तीन अलग-अलग प्रखंडों के में पैक्स मतदाता सूची में गलत लोगों का नाम जोड़ दिए गए हैं।

इसकी शिकायत अलग-अलग पंचायत के लोगों ने जिलाधिकारी से की है। विरोध प्रदर्शन कर रहे सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड की घोघसम पंचायत और मुहम्मदपुर पंचायत के निवासी बालकृष्ण ने कहा कि नियमनुसार पंचायत के पैक्स से जुड़े कार्यकारिणी सदस्य के सहमति से नए पैक्स मतदाताओं का नाम जोड़ा जाता है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नियम को ताक पर रखकर बिना कार्यकारिणी के सदस्यों की सहमति के ही नए मतदाताओं की सूची में शामिल किया गया है। ऐसे में इन पंचायत के लोगों द्वारा विरोध इसका जताया गया है।

इधर, जिला सहकारिता पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि पैक्स मतदाताओं का प्रकाशन 2024 में नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। सदर प्रखंड का एक, सिमरी बख्तियारपुर के दो और सतरकटैया प्रखंड के एक पंचायत में नाम में गलत तरीके से जोड़ने का मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल जांच की जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *