दरभंगा : बिहार के दरभंगा में कोसी पर बना बांध टूटा: कई गांवों में भरा पानी….
बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है. यहां देररात कोसी नदी पर बना बांध टूट गया, जिससे इलाके के कई गांवों में पानी भर गया. कोसी नदी का रौद्र रूप देखकर और बांध टूटने से गांववाले काफी भयभीत मे हैं. जिला प्रसासन ने ग्रामीणों को सतर्क किया है. वहीं कोसी नदी का पानी भरने से ग्रामीणों ने गांव छोड़कर उंचे स्थान पर शरण ली है. दूसरी ओर प्रशासन की ओर से मरम्मत कार्य शुरू हो गया है. देररात को ही दरभंगा के डीएम राजीव रौशन, डीएसपी बिरौल मनीष चन्द चौधरी और एसडीओ उमेश भारती समेत जल संसाधन विभाग के CO और VDO समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे.
बता दें कि नेपाल में हो रही भारी बारिश से बिहार में बहने वाली सारी नदियां बेहद आक्रामक हो गईं हैं. पानी का दबाब इतना ज्यादा बढ़ गया है कि प्रदेश के कई जिलों में नदियों के बांध टूटने लगे हैं. बगहा में गंडक, सीतामढ़ी के बेलसंड, रून्नीसैदपुर में बागमती और छपरा में बागमती का तटबंध टूट गया. इससे तीनों जिलों के बड़े इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया है और दर्जनों गांवों की हजारों की आबादी प्रभावित हुई है. प्रदेश में आई बाढ़ से लाखों की आबादी प्रभावित हो रही है.
प्रशासन ने पश्चिम चंपारण जिले में 8 प्रखंडों के 58 स्कूलों को 2 अक्टूबर तक बंद कर दिया है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर सुपौल और पश्चिमी चंपारण के इलाके में पड़ा है। अररिया में भी बारिश और बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी आ गया। अगले 24 घंटे में बाढ़ का दायरा बढ़ेगा।
