Featured

मधुबनी : कार्यकर्ताओं के साथ दो दिनों तक तेजस्वी करेंगे संवाद क्षेत्र की जनता की समस्याओं से होंगे अवगत : चक्रपाणि

नौजवानों को रोजगार देने के बदले छंटनी किया जा रहा है। अंबेडकर साहब के संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। जाति जनगणना एक साजिश के तहत रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें जिला के झंझारपुर लोकसभा प्रभारी सह बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने परिसदन में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेज़स्वी यादव के 14 व 15 सितंबर को जिले में कार्यकर्त्ता आभार यात्रा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा।

उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को बिहार के प्रतिपक्ष नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव मधुबनी लोकसभा के पांच विधानसभा मधुबनी, राजनगर, बनीपट्टी, हरलाखी एवं विस्फी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे एवं 15 सितम्बर को लौखहा, फुलपरास, झंझारपुर, बाबूरही,एवं खजौली विधानसभा के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद चंद्रा कंपलेक्स मधुबनी में पंचायत, प्रखंड, जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेता से संवाद करेंगे। जिससे संगठन काफी मजबूत कर जन समस्याओं को समाधान के लिए संघर्ष की बात करेंगे। प्रमुख कार्यकर्ताओं से परिषद में मुलाकात कर उनका विचार संवाद किया जाएगा। डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार घोषणाओं की ढपोरशंखी सरकार है।

17 माह की सरकार में लाखों युवाओं को दी नौकरी राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद ने कहा कि देश के मुसलमान कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों का साथ नहीं दिया जब भी साथ दिया है सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता के साथ रहा है। देश के युवा आइकॉन तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारों से प्रभावित है। रोजगार देने में 17 महीने में महारथ हासिल किए हैं। स्मार्ट बिजली मीटर जो गलत बिल दे रहा है इस पर पदाधिकारी से बात किया जाएगा। राजद जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि मधुबनी जिला को अविलम्ब सूखाग्रस्त घोषित करें सरकार नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर दर्जनों राजद कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *