समस्तीपुर : रोसड़ा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर छात्र गंभीर रूप से जख्मी, प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर
घटना के संबंध में बताया जाता है कि छात्र अंगारघाट से समस्तीपुर कोचिंग पढ़ने जा रहा था। छात्र ट्रेन के दरवाजे पर बैठा था जहां असंतुलित होकर गिरकर जख्मी हो गया। आनन-फानन में जख्मी छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
