Featured

डीएम-एसपी सहित 70 पुलिस और एसएसबी जवानों ने किया रक्तदान।

अररिया में पुलिस सप्ताह को लेकर लगाया गया शिविर, किया गया जागरूक

अररिया में बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मार्केटिंग यार्ड स्थित पुलिस केंद्र में आयोजित इस शिविर में जिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने भी रक्तदान किया। शिविर में 70 से अधिक पुलिस कर्मियों और एसएसबी जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। संकलित किया गया रक्त अररिया ब्लड बैंक में रखा जाएगा। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों को दिया जाएगा।

जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान करने में कभी हिचकिचाएं नहीं। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है।

 

रक्तदान करने वालों में एसडीपीओ रामपुकार सिंह, मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम और यातायात डीएसपी दीवान एकराम खान शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष जैसे मनीष कुमार रजक, राजेश कुमार, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार, कुमार विकास और धनोज गुप्ता ने भी रक्तदान किया। पुलिस विभाग से पुअनी सुमि स्वराज, अंजना रंजन, अंकुर और सुभाष प्रसाद समेत कई अन्य कर्मियों ने भी दान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *