Wednesday, June 24, 2026
Homeनेपाल में रात के अंधेरे में जोरदार भूकंप, पाकिस्तान में भी हिली...

नेपाल में रात के अंधेरे में जोरदार भूकंप, पाकिस्तान में भी हिली धरती, बिहार में झटकों से कांप गए लोग ।

- Advertisement -

बिहार के पड़ोस नेपाल जोरदार भूकंप आया है. जब लोग सो रहे थे, तब भूकंप के तेज झटकों से उनकी नींद खुली. नेपाल में दो बार अलग-अलग जगहों पर भूकंप आए. रिक्टर स्केल पर तीव्रता क्रमश: 5.5 और 6.1 मापी गई. केंद्र सिंधुपालचौक और बिहार के पास बागमती प्रांत नेपाल में था. पश्चिम बंगाल और बिहार के कई जिलों में भी असर महसूस हुआ. नेपाल में रात को जोरदार भूकंप, पाक में भी हिली धरती, बिहार में कांप गए लोग नेपाल में आए भूकंप का असर बिहार में भी दिखा.

- Advertisement -

नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. पटना और मुजफ्फरपुर में भी झटके महसूस हुए. भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक, नेपाल में था.  आज कई देशों में धरती कांपी है.

- Advertisement -

भूकंप की वजह से नेपाल, पाकिस्तान से लेकर भारत तक की धरती डोली है. शुक्रवार तड़के नेपाल में दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. वहीं, पाकिस्तान में भी भूकंप आया है. नेपाल में एक भूकंप

- Advertisement -

 

काठमांडु के पास तो दूसरा बिहार बॉर्डर के पास आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता क्रमश: 6.1 और 5.5 मापी गई. भूकंप का केंद्र नेपाल में था और यह तड़के ढाई बजे के करीब आया. भूकंप की वजह से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और बिहार की धरती भी हिल गई. नेपाल में आए भूकंप की वजह से पटना, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों में झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल ही था. पहला भूकंप बिहार सीमा के पास आया. नेपाल के बागमती प्रांत में देर रात 2.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.

 

यह जगह बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 189 किलोमीटर दूर है. इस वजह से मिथिला क्षेत्र में नींद से सोए लोगों की भी भूकंप के झटकों से नींद खुल गई. फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है. इस तीव्रता का भूकंप हल्ला तो पैदा करता ही है साथ ही केंद्र के आसपास के इलाकों में मामूली नुकसान भी पहुंचा सकता है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर (6.21 मील) थी.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular