Featured

महिला अधिकारी समेत खनन टीम पर हमला मामले में 44 गिरफ्तार, 50 गाड़ियां भी जब्त।

बिहार डेस्क: बिहार के पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने गई टीम पर खनन माफियाओं ने हमला किया है। इस हमले में जिला खनन अधिकारी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। इस दौरान आरोपियों ने महिला अधिकारी को भी घसीटा। घटना पटना के बिहटा क्षेत्र की है।

तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में उपद्रवी अधिकारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। कई लोग ईंट-पत्थर खनन टीम को मार रहे हैं। वीडियो में अधिकारियों की टीम जान बचाकर भागने की कोशिश कर रही है। लेकिन आरोपियों ने टीम को चारों तरफ से घेर लिया है। टीम में शामिल उपद्रवी महिला अधिकारी को भी नहीं बख्श रहे हैं। टीम में शामिल अधिकारी, महिला अधिकारी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमलावर लगातार हमला कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि इस घटना में तीन अधिकारियों और कई कांस्टेबलों को चोटें आईं। पुलिस ने इस संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज कर 44 लोगों को गिरफ्तार किया और 50 वाहनों को जब्त किया। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना बिहटा थाना क्षेत्र के परेव गांव में दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब जिला खनन विभाग की टीम इलाके में ट्रकों की ओवरलोडिंग और अवैध रेत खनन की जांच करने गई थी। उन्होंने बताया कि टीम जब कोईलवर पुल के पास पहुंची तो अवैध बालू माफियाओं के एक ग्रुप टीम को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुरुषों का एक समूह महिला अधिकारी के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है, जबकि वह गुहार लगा रही हैं। आरोपी उसे गालियां दे रहे हैं, डंडो और ईंट-पत्थर से हमला कर रहे हैं। वीडियो में एक आरोपी अधिकारी को घसीट रहा है। आरोपियो ने अन्य अधिकारियों पर भी हमला किया। जब वो अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं।

हालांकि हमरा न्यूज पोर्टल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *