Featured

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा के पहल पर सामुदायिक मध्यस्थता अभियान के जरिए विवादों को निपटाने और गांवों को मुकदमा मुक्त बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हायाघाट प्रखंड अंतर्गत सिधौली और बलिया पंचायत में किया गया

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा के पहल पर सामुदायिक मध्यस्थता अभियान के जरिए विवादों को निपटाने और गांवों को मुकदमा मुक्त बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हायाघाट प्रखंड अंतर्गत सिधौली और बलिया पंचायत में किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की सचिव आरती कुमारी ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक मध्यस्थता विवादों को संवाद एवं संचार के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की प्रक्रिया है।

इसमें कुशल मध्यस्थों द्वारा विवादों को सम्मान,समझ और समाधान उन्मुख मानसिकता के साथ सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य गांवों में शांति स्थापित करना है। न्यायालय की जटिल प्रक्रिया से हटकर छोटे छोटे विवादों को पक्षकारों के बीच खुले संवाद,आपसी समझ और सहयोग के जरिए सुलझाया जाएगा। पक्षकारों को सम्मान और सहानुभूति के साथ अपने विवादों को सुलझाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

जागरूकता कार्यक्रम में सचिव आरती कुमारी ने 12 सितंबर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अन्य विधिक सेवाओं की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्राधिकार के प्रशिक्षित मध्यस्थ विष्णुकांत चौधरी, अनील कुमार, अनीता आनंद और जाकीर हुसैन, अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद, नागेश्वर दास, कमलेश कुमार पासवान, चंद्रभूषण पासवान, मोहम्मद मंजर अंसारी, सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी, एएसआई राजीव रंजन, रामबालक यादव, कैलाश यादव, उदय कुमार यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *