Featuredदरभंगा

शत-प्रतिशत मतदान के लिए मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम।

दरभंगा। चुनाव में मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग की आईकॉन मैथिली ठाकुर का आज दरभंगा पहुंची।

लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में शत-प्रतिशत मतदान के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन शत-प्रतिशत मतदान के लिए सभी मतदाताओं को एक्टिवेट करना है।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राजीव रौशन जिला के सभी मतदाताओं से अपील किया कि 13 मई को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान कर दरभंगा जिले को सम्मान दें।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की आईकॉन मैथिली ठाकुर और जिला आईकॉन मणिकांत झा का रोड-शो शहर के विभिन्न सड़कों से गुजरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *