Featured

उत्कृष्ट कर अनुपालन के लिए दरभंगा का विक्की टी वी एस प्रतिष्ठित ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित

उत्कृष्ट कर अनुपालन के लिए दरभंगा का विक्की टी वी एस प्रतिष्ठित ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित,एम डी अभिषेक कुमार ने कहा रंग लायी टीम की मेहनत, सम्मान से औऱ बढ़ेगा उत्साह,आकांक्षा महासेठ ने ग्रहण किया सम्मान, संस्थापक चेयरमैन गणेश महासेठ ने दी सबों को बधाई l

दरभंगा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोलो मैदान (नेहरू स्टेडियम), लहेरियासराय में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में दरभंगा के भटियारसराय, मारवाड़ी कॉलेज गेट के निकट अवस्थित प्रतिष्ठित टू व्हीलर शोरूम विक्की टी वी एस को वाणिज्य कर विभाग द्वारा उत्कृष्ट वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विवरणी तथा एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) भुगतान के लिए प्रतिष्ठित ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह दरभंगा के प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र रहे। इस गरिमामयी अवसर पर विधायक प्रो. विनय चौधरी, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा,विधायक ईश्वर मंडल, जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l

ऐसे समय में जब समय पर कर देना देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है,विक्की टी वी एस ने उत्कृष्ट एवं जिम्मेदार कर अनुपालन के माध्यम से व्यापार जगत के सामने एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। ‘भामाशाह पुरस्कार’ उनकी व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ एक ईमानदार करदाता, जिम्मेदार उद्यमी और राष्ट्र के आर्थिक विकास में सहभागी नागरिक के रूप में उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है।

विक्की टी वी एस की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यावसायिक समूह, बल्कि पूरे दरभंगा एवं मिथिला के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *