Featured

बिहार में एनडीए सरकार तय, 2010 का… बिहार में एनडीए सरकार तय, 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा गिरिराज सिंह।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि एनडीए इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि एनडीए इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार विजय सिन्हा के नेतृत्व में लखीसराय और बिहार में विकास हो रहा है।

लखीसराय में सोने पर सुहागा है। सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री हैं, विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री हैं। जिले में हमारी दो सीटें हैं और दोनों सीटें जीतेंगे। उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की खबरों पर गिरिराज सिंह ने कहा हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। वह दिल्ली गए हैं तो इस बारे में जानकारी नहीं है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

 

वह राजद की बी-टीम हैं। बिहार चुनाव में वोट काटने के लिए आए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके पास न नेता है, न नेतृत्व तैयार हुआ है, और न ही कोई नीति है। वह सिर्फ दावे करते हैं और नीतीश कुमार की कॉपी करते हैं कि घर-घर में सरकारी नौकरी देंगे। बिहार की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि एनडीए की डबल इंजन वाली सरकार में बिहार का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत हो रहा है।

 

नए मेडिकल कॉलेजों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से हर नागरिक को इलाज और आयुष्मान लाभ आसानी से मिल रहा है, जिससे स्वस्थ और सशक्त जीवन की राह आसान हुई है। बिहार की सड़कें सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि विकास और अवसर का मार्ग बन गई हैं। हर गांव और शहर तक पहुंच बनाकर लोगों के जीवन को मजबूत बनाने का काम किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह रहा है कि जब भी केंद्र में कांग्रेस और बिहार में राजद की सरकार बनी है, तब घोटालों की झड़ी लग गई है। यही है घोटालों का महागठबंधन, जहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार ही असली पूंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *