Thursday, October 1, 2026
Latest:
Featured

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक

02 जून को आयोजित सहयोग शिविर की सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण करने का निर्देश

 

 

 

समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व एवं जन शिकायत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को त्वरित लाभ मिल सके।

बैठक में विशेष रूप से आगामी 02 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्व से पूर्ण कर ली जाएँ तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को 14 स्टॉल के अलावा, 15वां स्टॉल हेल्प डेस्क के बनाने का निर्देश दिया।

सभी स्टॉल पर पंजी संधारित करने का निर्देश दिया और प्राप्त आवेदन को स समय पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

शिविर में सभी मूलभूत सुविधा पेयजल,बैठने की व्यवस्था आदि करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री राकेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी आदि संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *