Featured

उत्सव के वातावरण में आयोजित होंगे सहयोग शिविर-डीएम

शिकायतों के समाधान के लिए मील का पत्थर साबित होगा सहयोग शिविर

 

02 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता हेतु अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

 

अब शिकायतों का समाधान हुआ आसान

 

अधिकारी पहुंचेंगे परिवर्दियों के द्वार

सहयोग शिविर में दी जाएगी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

 

 

आगामी 02 जून 2026, प्रथम मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदर प्रखंड अंतर्गत साहबाजपुर एवं शिशो पश्चिम पंचायत का जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी द्वारा औचक निरीक्षण किये।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी शिकायतकर्ता निराश होकर नहीं लौटे। उनके लिए सभी आधारभूत सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। मेडिकल टीम की कैंप में नागरिकों का निःशुल्क ईलाज भी होगी।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर प्रारंभ होने से पूर्व आमजनों से शिकायत एवं आवेदन प्राप्त करने के पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जो शिकायतकर्ता लिख नहीं सकेंते उन्हें लिखकर आवेदन भी दिए जाएंगे। इसके लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रहेगी।

सहयोग शिविर की सफलता के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों को निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड किया जाए तथा उनके निष्पादन में पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने शिविर में लगाए जाने वाले 15 विभागीय स्टॉल पर प्राप्त आवेदनों के संधारण हेतु अलग-अलग पंजी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

 

इसके साथ ही उन्होंने परिवादियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन लिखने हेतु अलग स्टॉल पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों की शिकायतों को यथासंभव त्वरित समाधान किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, कुर्सी, शेड, पंखा एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाएं।

उल्लेखनीय है कि 02 जून को दरभंगा जिला अंतर्गत 36 पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किये जायेंगे।

जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी पंचायतों में वरीय अधिकारियों द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहयोग शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनहितकारी तरीके से किया करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान विकास कुमार अनुमंडल पदाधिकारी दरभंगा सदर,प्रखंड विकास पदाधिकारी,माननीय प्रमुख, संबंधित पंचायत के मुखिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *