Wednesday, June 24, 2026
Home20 हजार लोगों को खुश कर देंगे PM मोदी, खाते में खटाखट...

20 हजार लोगों को खुश कर देंगे PM मोदी, खाते में खटाखट गिरेंगे 3 किस्तों के पैसे।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लगभग 20 हजार लाभुकों को तीन किस्तों की राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी से खाते में भेजेंगे.

- Advertisement -

मधुबनी: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मिथिलांचल को बड़ी सौगात देने वाले हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लगभग 20 हजार लाभुकों को तीन किस्तों की राशि प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को मधुबनी से खाते में भेजेंगे. इसको लेकर मधुबनी के विदेश्वरस्थान में तैयारी जोरों पर चल रही है.

- Advertisement -

पीएम मोदी का बिहार दौरा:पीएम मोदी के दौरे को लेकर मंगलवार को मधुबनी सांसद अशोक यादव ने बैठक की. उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झंझारपुर से 8 लाख लंबित लाभुकों के आवास की राशि सभी के खाते में भेजेंगे. उन्होंने कहा कि अब तक की आवास लाभुकों की सूची समाप्त कर दी जाएगी. कुल 13 लाख 11 हजार लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

- Advertisement -

मधुबनी से हवाई यात्रा शुरू होगी:सांसद अशोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछली बार दरभंगा आए तो हवाई यात्रा शुरू हुई. अब 24 अप्रैल को झंझारपुर आ रहे हैं. यहां पर मधुबनी से हवाई यात्रा शुरू होगी. दरभंगा में एम्स और झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार को बाढ़ मुक्त बना दिया जाएगा. तेजी से काम चल रहा है. मिथिलांचल में विकास का नया आयाम जुड़ेगा.

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को मधुबनी सहित पूरे मिथिलांचल को बड़ी सौगात देंगे. मधुबनी हवाई अड्डा के लिए पहले ही 25 करोड़ रुपये जारी कर दी गई है. जयनगर से पटना के लिए नमो ट्रेन चालू की जाएगी. आवास योजना में बिहार में बच्चे 8 लाख लोगों को आवास योजना की राशि भेजने का काम करेंगे.”-अशोक यादव, मधुबनी सांसद

खाते में खटाखट गिरेंगे पैसे:प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लगभग 20 हजार लाभुकों को तीन किस्तों की राशि प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को मधुबनी से खाते में भेजेंगे. इसके लेकर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मधुबनी में प्रस्तावित है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular