Wednesday, June 24, 2026
Homeदरभंगा में नमक सत्याग्रह भवन का उद्घाटन:महात्मा गांधी की डांडी यात्रा की...

दरभंगा में नमक सत्याग्रह भवन का उद्घाटन:महात्मा गांधी की डांडी यात्रा की हुई चर्चा।

- Advertisement -

महात्मा गांधी की डांडी यात्रा की हुई चर्चा, मांग पूरी होने पर नोनिया समाज खुश।
दरभंगा के सदर प्रखंड क्षेत्र के गंगवारा गांव में मंगलवार को नमक सत्याग्रह भवन का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने किया। उन्होंने महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह और डांडी यात्रा की चर्चा की। नोनिया समाज की भूमिका को भी याद किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जब संजय झा एमएलसी थे, तब उन्होंने अपने कोष से इस भवन के लिए राशि दी थी। तकनीकी कारणों से निर्माण में देरी हुई। उद्घाटन के मौके पर उन्होंने नोनिया समाज को सरकार के काम गिनाए। कहा, भवन में आगे जो भी सुविधा की जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। नोनिया समाज की मांग पर बने इस भवन से समाज के लोग काफी खुश हैं।

- Advertisement -

आने वाले समय में दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित होगा

- Advertisement -

सभा में संजय झा ने 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोगों से आने की अपील की। कहा, प्रधानमंत्री ने बिहार और मिथिला को बहुत कुछ दिया है। पिछले दो बजट ऐसे आए कि विपक्ष ने भी इसे बिहार का बजट कहा। दरभंगा में एयरपोर्ट, एम्स, मखाना बोर्ड और सड़कों का जाल बिछाया गया है। आने वाले समय में दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित होगा। इसके बाद मिथिला में उद्योग-धंधे लगेंगे। तब मजदूरों को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, यह सब डबल इंजन की सरकार से संभव हुआ है। अगर सरकार में दूसरे लोग आ गए तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। बिहार फिर पुराने हाल में लौट जाएगा।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular