Featuredदरभंगाप्रादेशिक

देर रात लगी आग में कई घर जल कर राख, बकरी भी जिंदा जली।

दरभंगा।सिंहवाड़ा प्रखंड के भराठी गांव में गुरुवार की रात अचानक लगी आग से चार लोगो का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में एक बकरी भी जलकर मर गई। आग की लपेटे इतनी तेज थी कि काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ा।स्थानीय लोगो ने चापाकाल से बाल्टी में पानी भर कर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।बिजली नहीं रहने के कारण मोटर नही चला सके।स्थानीय लोगो और अग्निशमन दल के घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।आग कैसे लगी इसका पता नही चल सका।इस घटना में साहेबजान शाह,मंजूर शाह, संजूर शाह एवं जलेश्वर सहनी का घर जल गया। इससे लाखो की क्षति बताई जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब एक बजे अचानक आग की लौ उठी जो बिकराल रुप ले लिया।महज यह संयोग था कि हवा की रफ्तार कम थी,नही तो और भी कई घर इसके चपेट में आ जाता। आग कैसे लगी यह पता नही चल सका है।काफी गर्मी होने और बिजली नहीं रहने के कारण अधिकांश लोग जगे हुए थे और जैसे ही आग की लौ दिखी कि हल्ला करते उस तरफ दौरे।आसपास के चापाकल से बाल्टी में पानी भर कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया और सिमरी थाना को सूचना दिया।थाना की पुलिस अग्निशमन वाहन के साथ पहुंची तब काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *