Featured

बिहार : लीकेज चेक करने के लिए सेप्टिक टैंक में भरा था पानी, गिरने से मासूम बच्ची की मौत

बिहार के नवादा में खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. टैंक गहरा था और उसका मुंह खुला थी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है. मोहल्ला के कुंदन पंडित ने अपने घर में सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया था और पानी डालकर सेप्टिक टैंक के लीकेज को चेक करने के लिए सेफ्टिक टैंक खुला रखा था.

बिहार के नवादा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. टैंक गहरा था और उसका मुंह खुला थी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है.

बच्ची के टैंक में गिरने की खबर मिलते ही  परिजनों में चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग सेप्टिक टैंक के पास पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्ची को सेप्टिक टैंक से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पूरा मामला रजौली थाना क्षेत्र नगर पंचायत स्थित सती स्थान मोहल्ला का बताया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *