Featured

मधुबनी में शादी के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत:पहले प्रेम किया फिर विवाह ,मौत आत्महत्या , हादसा और हत्या में उलझी गुथ्थी, पति गिरफ्तार।

मधुबनी के देवधा थाना क्षेत्र के अकौन्हा गांव में शुक्रवार रात एक प्रेम विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला । घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता की प्रेम प्रसंग के बाद कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उसने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की थी। इस घटना से गांव और परिवार में गहरा सदमा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृत विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेजा गया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई।

अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार अच्छा नहीं था। उनकी बेटी कई बार फोन पर ससुराल में हो रही परेशानियों के बारे में बता चुकी थी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, मौत आत्महत्या है, हादसा है या हत्या। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *