बिहार : बिहार में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव; 6 बच्चों के लापता होने की आशंका
बिहार में बड़ा हादसा हुआ है। कटिहार जिले में लोगों से भरी एक नाव गंगा नदी में पलट गई। जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर हथकोला घाट के पास गंगा नदी एक नाव पलट गई। जिससे नाव में सवार करीब 14 से 15 लोग नदी में गिर गए। हालांकि, कुछ लोगों को तैरने आ रहा था। वह लोग पानी से सकुशल वापस निकल गए हैं। हालांकि, लोगों के बीच चर्चा है कि करीब गांव के आठ बच्चे लापता हैं। लेकिन बच्चों के परिजन अभी तक सामने नहीं आए हैं। वहीं दिलारपुर से दो अभिभावक अभी सामने आए हैं जिन्होंने कहा कि उनकी दो बेटी भी नाव पर सवार थीं जो लापता हैं।
