Saturday, June 13, 2026
Homeजिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक से पूर्व “एक पेड़ माँ के...

जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक से पूर्व “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

- Advertisement -

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का दिया गया संदेश

- Advertisement -

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का किया आह्वान

- Advertisement -

दरभंगा, 12 जून 2026 :- जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, दरभंगा की बैठक से पूर्व समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार के समीप भारत सरकार एवं बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है।
इस अवसर पर माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग-सह-जिला प्रभारी मंत्री, दरभंगा जिला इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद, श्री हरी सहनी, माननीय विधायक, जाले श्री जीवेश कुमार, माननीय विधायक, बेनीपुर श्री विनय कुमार चौधरी, माननीय विधायक दरभंगा ग्रामीण श्री राजेश कुमार मंडल, जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा श्री अशोक कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।
वृक्ष न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, भू-जल स्तर को बनाए रखने तथा प्राकृतिक संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान, प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
हम लोगों को प्राण वायु ऑक्सीजन गैस पेड़ पौधे के माध्यम से प्राप्त होती है। इसलिए जीवन की रक्षा के लिए पौधे की रक्षा करना भी अनिवार्य है । पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी चार-पांच वर्षों तक अवश्य करें।
प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे, तो समाज में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखा जाए। इसके लिए सामुदायिक सहभागिता और जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर *जिला गंगा समिति, दरभंगा* से जुड़े स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular