Featured

100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी,गिरकर मौत।

समस्तीपुर में शनिवार शाम एक युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने के लिए 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद जोर-जोर से अपनी प्रेमिका को आवाज देने लगा।

वहां मौजूद लोगों के समझाने के बाद भी वो टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं था। कुछ देर बाद टावर से गिर कर उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई लक्ष्मी पासवान का कहना है, भाई उतरने ही वाला था, तभी बैलेंस बिगड़ने के कारण वो टावर से नीचे गिर गया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पूर्वी पंचायत के नोनिया टोल के पास की है।

पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है। टावर पर चढ़ कर युवक ने खुद अपना वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

मृतक की पहचान राज किशोर पासवान के बेटे अमर पासवान (23) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

शोले फिल्म की तरह लोगों से कर रहा था बात

मृतक के भाई लक्ष्मी पासवान ने बताया, ‘गांव के ही एक महिला से अमर प्यार करता था। जिसके साथ रहना चाहता था, लेकिन महिला शादीशुदा थी। इसलिए वह इनकार कर रही थी।

इनकार करने के बाद भाई गांव में ही लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से जोर-जोर से आवाज लगाने लगा। शोले फिल्म की तर्ज पर वह लोगों से बात कर रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे नीचे उतर जाने के लिए बोल रहे थे, लेकिन वो किसी की बात नहीं मान रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।’

लक्ष्मी ने आगे कहा कि ‘महिला भी मौके पर पहुंची थी। भाई उतरने ही वाला था कि अचानक ही वह असंतुलित होकर टावर से नीचे गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भाई गांव में ही मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद महिला फरार हो गई। एक बच्चे की मां है।’

अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस।

पुलिस ने कहा- टावर से गिरने के कारण हुई मौत

सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने कहा कि ‘प्रेम प्रसंग में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। लोग उसे उतारने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि इसी दौरान और संतुलित होकर वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।’

दरभंगा में प्रेम-प्रसंग में एक नाबालिग लड़की ‎हाइटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ ‎गई। लड़की ने धमकी देते हुए कहा कि अगर अगर लड़का उससे शादी नहीं‎ करेगा तो वह नीचे कूद जाएगी या फिर बिजली की तार पकड़कर अपनी जान दे देगी। इस टावर से होकर करीब 8‎लाख वोल्ट की धारा गुजरती है। घटना बिरौल ब्लॉक के पटनिया पंचायत के किचका रजवनी टोल वार्ड संख्या-13 की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *