Featured

राष्ट्रीय लोक अदालत में 586 मामलों का हुआ ऑन स्पॉट निपटारा।

मधुबनी जिला कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 586 मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा हुआ। पक्षकारों के बीच तीन करोड़ से अधिक की राशि पर समझौता हुआ। बैंक ऋण के 431 मामलों का निष्पादन किया गया।

 

जिला कोर्ट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 586 मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा हुआ। पक्षकारों के बीच तीन करोड़ से अधिक की राशि पर समझौता हुआ। एक करोड़ 23 लाख से अधिक राशि का एक दूसरे को भुगतान किया गया। कोर्ट में पेंडिंग 155 आपराधिक मामलों का निपटारा हुआ। बैंक ऋण के 431 मामलों का निष्पादन किया गया। पीएनबी बैंक मैनेजर नागेन्द्र झा एवं धीरज कुमार ने बताया कि सबसे अधिक पंजाब नेशनल बैंक के 107 मामलों का निष्पादन हुआ। वहीं एसबीआई के विजय कुमार झा ने बताया कि स्टेट बैंक के 71 मामलों का निष्पादन हुआ। बिहार ग्रामीण बैंक के 77 मामले निपटाए गए।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत प्रभारी प्रधान जिला जज सैयद मोहम्मद फजलुल बारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रचना राज, सीजेएम पीके महथा, प्राधिकार के सचिव एसीजेएम संदीप कुमार चैतन्य, एसडीजेएम सचिन कुमार एवं न्यायिक दंडाधिकारी दिवानंद झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सुशांत चक्रवर्ती, निशांत कुमार, संतोष दत्त एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। मामलों की सुनवाई के लिए अलग-अलग पांच बेंच का गठन किया गया था। लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *