Featured

सफाई कर्मचारी नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल।

सफाई कर्मचारी नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल मधुबनी के नगर निगम के सफाई कर्मी 9 जुलाई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हो रही है। कर्मियों ने वेतन, सेवा सुरक्षा, और ठेका प्रथा.

नगर निगम के सफाई कर्मी नौ जुलाई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में शामिल होंगे। यह हड़ताल देश की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र सेक्टोरल फेडरेशनों/संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित की जा रही है। इस संबंध में कर्मचारी संघ, नगर निगम ने नगर आयुक्त को पत्र ज्ञापन देकर इसकी सूचना दी है। इसके लिए सोमवार को इन कर्मियों ने बैठक कर नौ को काम ठप करने का निर्णय लिया। हड़ताल पर रहने और अन्य मांगों पर व्यापक विमर्श किया गया। कर्मियों ने बताया कि यह हड़ताल 17 सूत्री मांगों के समर्थन में की जा रही है।

 

इसमें कर्मचारियों के वेतन, सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, ठेका प्रथा समाप्त करने, निजीकरण रोकने जैसी मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। संघ के महासचिव बबलु राम ने बताया कि बिहार लोकल बॉडिज इम्प्लाईज फेडरेशन, पटना के निर्देशानुसार पूरे राज्य में स्थानीय निकायों के कर्मचारी इस आंदोलन में भाग लेंगे। कर्मियों ने हड़ताल पर रहने की सूचना डीएम, श्रम अधीक्षक, संबंधित एजेंसी व अन्य को भी दी है। अध्यक्ष पप्पू राम व कोषाध्यक्ष रवि राम ने भी अपने समर्थन की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *