Featured

बिहार में 6 साल के मासूम का अपहरण, नेपाल की नदी में जिंदा फेंका।

बदले की भावना में इंसान किस कदर गिर जाता है, इसका उदाहरण मोतिहारी में देखने को मिला. बच्चे को जिंदा नदी में फेंक दिया।

मोतिहारी: बिहार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. छह साल के बच्चे काअपहरण किया गया और फिर नदी में फेंक देने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. घटना मोतिहारी के रक्सौल की है.

बिहार से 6 साल के बच्चे का अपहरण:स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी के छह साल के बेटे का अपहरण कर नेपाल के नारायण घाट पर नारायणी नदी में जिंदा फेंक दिया गया. मामले का खुलासा तब हुआ जब रक्सौल से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया. आरोपित की निशानदेही पर रक्सौल पुलिस की टीम नारायण नदी पहुंची है. घटना की जांच की जा रही है और शव की बरामदगी के लिए तलाश जारी है. अभी तक बच्चे का शव नहीं मिल पाया है.

जिंदा नेपाल की नदी में फेंका: जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पत्नी के साथ बच्चे के पिता का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बदले की भावना में मासूम को टारगेट किया गया. इंस्पेक्टर विजय कुमार ने कहा कि 28 मई को बच्चे का उसके घर से अपहरण हुआ था.

“स्वास्थ्यकर्मी पिता को बच्चे के किडनैपिंग का पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने 31 मई को केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू की. जांच के दौरान ही शक के आधार पर रक्सौल से एक शख्स को पकड़ा गया था.”-विजय कुमार, इंस्पेक्टर

पत्नी का बच्चे के पिता से चल रहा था प्रेम प्रसंग: पुलिस ने हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी पत्नी अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल में आशा कार्यकर्ता है. उसी अस्पताल में बच्चे के पिता भी काम करते हैं. दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था.

रक्सौल से अपहरण.. नेपाल की नदी में फेंका: आशा कार्यकर्ता पत्नी का स्वास्थ्यकर्मी से प्रेम प्रसंग को लेकर शख्स नाराज चल रहा था और उसने स्वास्थ्यकर्मी के इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया. अगवा करने के बाद बच्चे को नेपाल के नारायणघाट ले गया. नारायणी पुल से बच्चे को नदी में फेंक दिया.

परिवार में मचा कोहराम:गिरफ्तार शख्स के बारे में बताया जाता है कि वह रक्सौल प्रखंड का निवासी है. उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. गिरफ्तारी शख्स के खुलासे के बाद बच्चे के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है. बच्चे के पिता मोतिहारी के निवासी है और रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में अनुकंपा के आधार पर आदेशपाल के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *