समस्तीपुर में बी फार्मा के छात्र की मौत:कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र में एक बी फार्मा छात्र का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला है। मृतक के शरीर और पैरों पर चोट के निशान पाए गए हैं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पटोरी पुरानी बाजार निवासी संतोष कुमार तिवारी के 20 साल के बेटे शुभम कुमार तिवारी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, शुभम शनिवार रात करीब 9:30 बजे खाना खाकर अपने घर के आगे बने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब उसका छोटा भाई साहिल कुमार उसे जगाने गया, तो उसने कमरे का पीछे का गेट टूटा हुआ पाया और शुभम को पंखे से लटका देखा। साहिल के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शुभम को मृत देखकर सभी सदमे में आ गए। शरीर और पैरों पर चोट के गहरे निशान शुभम रामशरण राय कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पानापुर में बी फार्मा फस्ट ईयर का छात्र था।
उसके पिता संतोष कुमार तिवारी मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में आवास सहायक के पद पर कार्यरत हैं। शुभम के दो भाई हैं, जिसमें साहिल 18 साल का है और दसवीं कक्षा में पढ़ता है। परिजनों का कहना है कि शुभम के शरीर और पैरों पर चोट के गहरे निशान हैं, जो आत्महत्या की बात पर संदेह पैदा करते हैं। उनका आरोप है कि शुभम की हत्या कर उसके शव को पंखे से लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रोड व लाठी डंडे से मारपीट का आरोप घटना की सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृत युवक के चाचा परशुराम तिवारी ने बताया कि मृतक शुभम कुमार बहुत ही शांत प्रिय लड़का था। इसे किसी से कोई झंझट नहीं था ।उन लोगों को भी किसी से कोई झंझट नहीं था, उन्होंने बताया है कि उनके भतीजे की पहले हत्या की गई है, उसके बाद आत्महत्या का रूप देने को लेकर गले में गमछा लगाकर पंखे से टांग दिया गया । उन्होंने दावा किया है कि उनके भतीजा को पहले रोड व लाठी डंडे से मारपीट किया गया है।
इस घटना को लेकर पटोरी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा । मृतक के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के खुलासा को लेकर एफएसएल टीम की ओर से घटनास्थल की जांच की गई है।
