Featured

मधुबनी : विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का हुआ आयोजन।

आज 3 जून को  विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को अपर समाहर्ता राजेश कुमार,एडीएम आपदा संतोष  कुमार,डीपीआरओ परिमल कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर,उत्पाद अधीक्षक सहित वरीय अधिकारियों ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।साइकिल रैली वॉटसन +2 उच्च विद्यालय, मधुबनी से प्रारंभ होकर थाना मोड़, मधुबनी होते हुए स्टेशन, गाँधी मूर्ती एवं वापस बाटा चौक होते हुए वाट्शन +2 उच्च विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।

इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट, स्कूली बच्चे, शिक्षक, आम नागरिक आदि उपस्थित थे। यह रैली मधुबनी जिले में 3 से 5 जून तक आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत है, जिसमें पर्यावरण और लोकतंत्र दोनों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।  इस अवसर पर युवा और महिला मतदाताओं की भागीदारी, मतदाता पंजीकरण, और निर्वाचन साक्षरता क्लब से जुड़ी गतिविधियां संपूर्ण जिले में आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *