समस्तीपुर : विद्यापतिधाम मंदिर से चोरी करते हुए चोर को पकड़ा:समस्तीपुर में ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, पूछताछ में चोर ने चोरी की बात स्वीकार की
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में स्थित विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ा। चोर मंदिर परिसर से साइकिल चुरा रहा था तभी लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना रविवार की देर रात की है।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ने पकड़े गए चोर से पूछताछ की। जिसमें उसने चोरी करने की बात स्वीकार की है। पकड़ा गया चोर पूछताछ में अपना नाम राजीव कुमार बताया है जो वाजिदपुर का रहने वाला है। उसने इस बात को भी स्वीकार किया है कि मंदिर परिसर से कई साइकिल चोर कर चुका है।
इस मामले में विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और पिछली चोरियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
उन्होंने बताया कि देर रात ग्रामीणों ने मंदिर परिसर से साइकिल चोर को चोरी करते हुए पकड़ा। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
