Featured

बेगूसराय : 8 मेडल जीत बेगूसराय बना राज्यस्तरीय ताइक्वांडो का ओवरऑल चैंपियन:शेखपुरा चौथे स्थान पर रहा; विजेता

खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ चयन शेखपुरा5 मिनट पहले विजेता टीम के खिलाड़ी। विजेता टीम के खिलाड़ी। शेखपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित 3 दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय ताईक्वांडो अंडर-17 प्रतियोगिता में बेगूसराय जिला की टीम को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।

 

टीम ने अंतिम दिन 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। इसमें मेजबान शेखपुरा की टीम को एक स्वर्ण, एक रजत तथा 4 कांस्य पदक हासिल हुआ। इस तरह इस जिला की टीम को चौथा स्थान मिल सका। 4 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, 2 कांस्य पदक के साथ पूर्वी चंपारण को दूसरा स्थान मिला। वहीं 2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, 5 कांस्य पदक के साथ गोपालगंज जिला तीसरे स्थान पर रहा।

राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में अमन कुमार, उदित कुमार, प्रिंस कुमार राज कुमार (बेगूसराय), प्रियांशु मिश्रा, खुश्दिल सिंह, एम डी अमीम, सैयद अब्दुल जिलानी (मोतिहारी), शांतनु पटेल, विशाल कुमार, (गोपालगंज), वरुण कुमार, आदित्य राज वर्मा (नवादा), हिमांशु कुमार (शेखपुरा) का नाम शामिल है।

 

इन सभी खिलाड़ियों का चयन आज ही राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया हैl विजेता टीम को शेखपुरा के डिप्टी कलेक्टर सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा धर्मराज, जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य, शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव विश्वजीत कुमार कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार, गौरव कुमार, राजनन्दन शर्मा, अमर कुमार सहित अन्य मौजूद थे। बता दें कि 26 अक्टूबर को शुरू हुए इस तीन दिवसीय राज्यस्तरीय चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन डीएम आरिफ अहसन तथा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप में किया था। इस चैंपियनशिप में राज्य के 22 जिलों के 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *