Featured

मधुबनी  :  ऋण दिलाने के नाम पर महिलाओं से धोखाधड़ी:मधुबनी में नॉन बैंकिंग कर्मी ने लाखों रुपए ठगे, पीड़ितों ने कार्यालय के बाहर किया हंगामा

मधुबनी में नॉन बैंकिंग कंपनी के कर्मचारी ने महिलाओं को ऋण दिलाने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी की है। सच मध्य माइक्रो केयर फाउंडेशन के कर्मचारी प्रवीण कुमार ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ऋण दिलाने का झांसा दिया।

प्रवीण ने महिलाओं से समूह बनवाया और ऋण का बीमा कराने के नाम पर प्रति महिला 2000-2500 रुपए वसूल किए। उसने महिलाओं को आश्वासन दिया कि शुक्रवार की शाम तक उनके बैंक खातों में ऋण की राशि जमा कर दी जाएगी। लेकिन जब निर्धारित समय तक पैसे नहीं आए, तो शनिवार सुबह दर्जनों महिलाएं फाउंडेशन के कार्यालय पहुंचीं।

महिलाओं ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
कार्यालय पहुंचने पर पता चला कि प्रवीण समेत सभी कर्मचारी फरार हो चुके हैं। आक्रोशित महिलाओं ने अरेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मउत्तरा मुख्य सड़क किनारे स्थित कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। बाद में पीड़ित महिलाओं ने अरेर थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कर्मचारियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *