विद्यालय प्रधानाध्यापक इन्देश्वर कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।इस कार्यक्रम में *डॉक्टर हरेन्द्र कुमार लाल दास , जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी , दरभंगा ने बताया कि राज्य आयुष समिति के दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम समाज में आयुर्वेद , होम्योपैथी , यूनानी , योग एवं नेचुरोपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए और स्थानीय औषधीय पौधे जड़ी बूटियां के महत्व को समझकर लोगों को दिनचर्या में सुधार लाकर लगातार स्वस्थ रहने दीर्घायु जीवन जीने और खुशहाल स्थिति प्राप्त करने के लक्ष्य को लेकर है सस्ती सुलभ और पूर्ण वैज्ञानिक आयुष की चिकित्सा पद्धतियां आज सरकार और विभाग के प्रयास से गांव गांव तक फैल रही है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयोजित आयुर्वेदिक कार्यक्रम का मुख्य विषय बिंदु छात्रों में बचपन से आयुष चिकित्सा के प्रति जागरूकता का बीज बोना है । *गलत जीवन शैली एवं खानपान से उत्पन्न रोगों से बचाव करना है साथ ही विभिन्न विषयों जैसे स्वच्छता दिनचर्या पोषक आहार , आहार विधि , अच्छा आचरण , दैनिक जीवन में योग एवं व्यायाम का महत्व , मानसिक स्वास्थ्य , शारीरिक प्रकृति के विषय में सचेत करना है*। आसपास पाए जाने वाले औषधीय पेड़ पौधों जैसे नीम , अमला , जामुन , गिलोय , एलोवेरा , तुलसी , हरिद्रा आदि की उपयोग से परिचित कराना है जिससे बच्चे इसे लगाने के लिए भी |कार्यक्रम से लगभग 215 छात्र-छात्रा लाभान्वित हुए |
उक्त कार्यक्रम में डा० हरेन्द्र कुमार लाल दास , जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी , दरभंगा , विद्यालय प्रधानाध्यापक इन्देश्वर कुमार श्रीवास्तव , डा० राहुल रंजन , डा० रणधीर कुमार ईश्वर , डा० साईंस्ता प्रवीण , डा० मुन्नी कुमारी , रघुवीर चौधरी , मिहिर कुमार झा के अलाबा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका ने भाग लिया | इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के महत्व को उकेरते हुए चिकित्सकों ने बताया की मौसमी फल सब्जियां का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ एवं जंक फूड से बचाव कर बच्चे अपने शारीरिक मानसिक और बौद्धिक स्वास्थ्य को बरकरार रख सकते हैं। कार्यक्रम में जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी के हाथों सभी अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधे भेंट करते हुए किया गया। उक्त अवसर पर डा० हरेन्द्र कुमार लाल दास , जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी , दरभंगा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया |
जिला आयुष समिति -सह-जिला संयुक्त औषधालय दरभंगा द्वारा आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत उत्त्क्रमित मध्य विद्यालय , होरलपट्टी , हायाघाट , दरभंगा में आयुर्विद्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया


