Featured

मधुबनी : अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत:मजदूरी करने जा रहा था, मधुबनी पुलिस CCTV की मदद से अपराधी की कर रही खोज

मधुबनी के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के समिया ढलान के पास सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदाय समिया ढलान के पास महीनाथ पुर गांव निवासी ललन सदाय (50) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि मृतक ललन सदाय अपने घर से सुबह साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान सामिया ढलान के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि धक्का लगने वो गिर गए और उनका सर फट गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

भैरवस्थान थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात वाहन वाला जो भी होगा उसे जल्द से जल्द पकड़ कर उसके खिलाफ करवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *