Featured

बिहार : सावन के पहले सोमवार को बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 4 युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम..

बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सावन के पहले दिन ही बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी अनुसार कुछ युवक गंगा स्नान करने पहुंचे थे। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई है। वहीं तीन युवकों का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि एक युवक की तलाश अभी जारी है। दरअसल, पूरा मामला भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गंगा जहाज घाट का है। जहां ये दुखद घटना घटी है। बताया जा रहा है कि स्नान करने के दौरान चार नवयुवकों की डूबने से मौत हो गई। इसमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है।

वहीं घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर सीओ विशाल अग्रवाल, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार, आरओ भरत कुमार झा, और राजस्व कर्मचारी अमित कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद हैं।

घटना में चार लोगों की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं फिलहाल टीम एक युवक की तलाश में लगी हुई है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इक्ठ्ठा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *