Wednesday, June 17, 2026
Homeकुशेश्वरस्थान पूर्वी में दो दिवसीय FWR एक्सरसाइज सफल,दूसरे दिन शिवगंगा पोखर पर...

कुशेश्वरस्थान पूर्वी में दो दिवसीय FWR एक्सरसाइज सफल,दूसरे दिन शिवगंगा पोखर पर हुआ फील्ड अभ्यास

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल अंतर्गत शिवगंगा पोखर परिसर में आयोजित दो दिवसीय FWR (फ्लड वॉटर रेस्क्यू) एक्सरसाइज के दूसरे दिन का फील्ड अभ्यास आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत,बचाव एवं समन्वयात्मक कार्रवाई को सुदृढ़ करना।
फील्ड अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ के समय फंसे पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकालने के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
साथ ही प्राथमिक उपचार की आधुनिक तकनीकों, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की विधि तथा आपदा के समय उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न संचार माध्यमों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
एनडीआरएफ के जवानों ने वास्तविक परिस्थितियों का सजीव प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, एसडीआरएफ, अंचल प्रशासन, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट अश्विनी कुमार, इंस्पेक्टर ज्योति कुमार झा, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव राज, अंचलाधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी श्री गोपाल पासवान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
अधिकारियों ने इस प्रकार के अभ्यास को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
स्थानीय लोगों ने इस अभ्यास को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया तथा आपदा की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए मिली जानकारी की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन आपदा से निपटने के लिए सतर्कता, तैयारी और सामूहिक प्रयास के संदेश के साथ किया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular